नगर पंचायत बकेवर के नवनिर्वाचित चेयरमैन विवेक यादव (सन्नी) व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ

Share This

बकेवर- नगर पंचायत बकेवर के नवनिर्वाचित चेयरमैन विवेक यादव (सन्नी) व सदस्यों की शपथ ग्रहण समारोह शनिवार की सुबह बारिश की फुहार के बीच बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज बकेवर में उपजिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार वर्मा द्वारा दिलाई गयी। इस अवसर पर नगर के सैकडों लोग उपस्थित रहे।

नगर पंचायत बकेवर के नवनिर्वाचित चेयरमैन विवेक यादव सन्नी को उपजिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार वर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई इस मौके पर बारिश के मौसम के चलते हल्की फुहार भी गिरती रही। इसके बाद सभासद रोहित कुमार आदर्श नगर दक्षिणी,निर्मला देवी आदर्श नगर उत्तरी, विकास रमन अम्बेडकर नगर तारावती देवी विधाविहार,अमर सिंह पटेलनगर,महेन्द्र प्रताप सिंह शास्त्री नगर,उर्मिला देवी सुभाष नगर,नजमुल खां हाफिजनगर,कान्ती देवी किदवई नगर,दीपक राजपूत लोहियानगर,पुष्पेन्द्र कुमार गांधीनगर,मुहम्मद कामिल आजाद नगर ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।


इसके बाद मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक भर्थना शिवप्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि गोपाल मोहन शर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष मनोज दोहरे, प्रो एम पी सिंह,अश्वनी सिंह चौहान एडवोकेट, का माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि शिवप्रसाद यादव पूर्व विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि विवेक यादव आज से नगर की जनता के सेवादार के रुप में जो जिम्मेदारी दी गयी उस पर खरा उतरकर जनता की जनसमस्याओं का निस्तारण करें। इसके अलाबा जो भी विकास कार्य से बार्ड अछूते रहे हों वहां पर विकास कार्य कराना प्रारंभ करें। 10 वर्षों से अनवरत नगर के हर सुख दुख में शरीक होकर उनके हर समस्या का निस्तारण कराने का काम करते रहे अब जनता ने उस कुर्सी पर बैठाने का काम किया।

वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल मोहन शर्मा ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि नगर की जनता ने जो जिम्मेदारी विवेक यादव को दी है उसको वह पांच वर्ष ऊचाईंयों तक ले जाने का काम करेंगे। और नगर के विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे।
वहीं नवनिर्वाचित चेयरमैन विवेक यादव सन्नी ने अंत में अपने सम्बोधन में कहा कि नगर की जनता की जिस तरह सेवा करता रहा हूं उसी तरह करता रहूंगा हर सुख दुख में शामिल होकर विकास कार्यों को नगर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करूंगा। इसके अलाबा नगर की जनता का भी इस पद पर आसीन करने के लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अलावा जनता कालेज बकेवर के प्रो एम पी सिंह ने भी अपना शुभाआशीष नगर की जनता की सेवा करने के चलते चेयरमैन बनाने पर अब जनता को किये बायदों पर खरा उतरने के लिए आशीर्वाद दिया।
इसके बाद सुखबीर सिंह यादव कल्लू ने नवनिर्वाचित चेयरमैन को चांदी का मुकुट पहनाकर व राजेश यादव,मिन्टू यादव,मध्यम यादव,सम्मी यादव एडवोकेट ने पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा उपस्थित नगर के लोगों के द्वारा चेयरमैन का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।

वहीं इस शपथ समारोह में मुख्य रुप से अश्वनी सिंह चौहान एडवोकेट, सत्यप्रकाश उपाध्याय, प्रो सीताराम त्रिपाठी, शीलू शर्मा,पप्पन सिद्दीकी, राजेन्द्र शुक्ला,उपेन्द्र नाथ पांडेय,चन्दा खां,सुनील कठेरिया,विनय चौधरी, प्रकाश सोनी,महेन्द्र नाथ चौधरी,बृजेश शर्मा,मोहर सिंह यादव,प्रो एम पी यादव सहित अन्य सैकडों लोगों ने स्वागत किया।
इसके अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह में नायब तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ,अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा, लेखपाल अर्जुन सिंह,कस्बा इंचार्ज आर के वर्मा मय पुलिस फोर्स के उपस्थित रहे।

 

 

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी