Sunday, December 7, 2025

निकाय चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने किया जन सम्पर्क

Share This

जसवंतनगर- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा जसवंतनगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि प्रदेश में चल रहे निकाय चुनावों में भाजपा का सफाया किया जाना वर्तमान परिवेश में बहुत जरूरी है ।यदि इन चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया, तो 2024 और 2027 में  भाजपा को सत्ता से उखाडने का रास्ता तय हो जायेगा।

    श्री यादव शुक्रवार को जसवंत नगर कस्बे में डेढ़ दर्जन स्थानों पर संपर्क करते हुए समाजवादी पार्टी के पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सत्यनारायण संखवार उर्फ पुद्दल के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील कर रहे थे।
 उन्होंने  इस बार नगर में लोगों से सीधा संपर्क बनाने के लिए सभाएं या नुक्कड़ सभाओं के कार्यक्रम नहीं रखे, बल्कि वह सीधे-सीधे मतदाताओं के घरों प्रतिष्ठानों और मोहल्लों में पहुंचे।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का जनाधार ग्रामीण इलाकों में भारी-भरकम है। हमें शहरों और कस्बों में इन चुनावों के जरिए जनता और मतदाताओं के बीच अपना जनाधार साबित करना है ।इसलिए वह स्वयं इन चुनावों में लोगों से सीधे-सीधे वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश और प्रदेश में लोकतंत्र को तहस-नहस कर दिया है। स्थिति यह है कि विपक्ष के नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। उन्हें सीबीआई आईडी आदि के जरिए परेशान ही नहीं किया जा रहा, बल्कि उनकी जनता से चुनी गई सदस्यता समाप्त करके जनता का अपमान किया जा रहा  है।
Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी