Sunday, December 14, 2025

युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, परिवार में मचा कोहराम

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में शनिवार की सुबह गांव के निकट कटहल के पेड के नीचे औंधे मुँह पडे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत के साथ उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव का एक युवा किसान अपने खेतों की ओर शौच के लिए निकला। शव देख किसान ने गांव पहुँचकर ग्रामीणों को सूचना दी। जिस पर आसपास के ग्रामीणों का हुजूम घटनास्थल पर पहुँच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला मौके पर पहुँच गये और जांच पड़ताल में जुट गये। पुलिस आलाधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल पर फारेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया। जिसने बारीकी से जांच पड़ताल कर जरूरी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल और मृतक के शव से कुछ ही दूरी पर एक खेत में खड़ी चाबी लगी मृतक की बाइक को कब्जे में ले लिया है।

ग्राम हाजीपुर निवासी मृतक के पिता रिटायर्ड फौजी अभयराम यादव ने बताया मृतक हरेंद्र सिंह यादव उर्फ गब्बर 38 वर्ष शादीशुदा उसका बड़ा पुत्र था। बीती शुक्रवार की शाम गांव में ही आयोजित एक निमंत्रण में भाग लेने घर से निकला था। उसके बाद वह रात्रि घर नही पहुँचा, यहां घटनास्थल पर कब कैसे पहुंचा? उन्हें नहीं मालूम। सुबह ग्रामीणों से जानकारी मिली। मृतक हरेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर दो बच्चें 8 वर्षीय बेटी कु० रिया व 5 वर्षीय बेटा डुग्गू का पिता था। गब्बर की सन्दिग्ध मौत के बाद से पत्नी रीतू यादव, मां मालती यादव सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...