Wednesday, January 14, 2026

खुद की तैयारी में परेशानी देखकर बनाई दूसरों की राह खोला पुस्तकालय 

Share This

सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे दंपतियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खोला पुस्ताकलय

इटावा– खुद की तैयारी में हो रही परेशानी को देखकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे दंपती ने प्रतियो‌गी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए रास्ता आसान कर दिया है। उन्होंने शहर में एक पुस्ताकलय खोला है। इसमें बहुत ही कम महीने की फीस देकर युवा तैयारी कर सकते हैं।

शहर के राम कश्यप दिल्ली यूनीवर्सिटी से इतिहास मे एमए ऑनर्स किए हुए हैं। 2016 में उन्होंने यूजीसी नेट भी पास किया है। उनकी पत्नी गीतांजली कश्यप भी भौति विज्ञान से एमएससी ऑनर्स हैं। 2017 में इन्होंने भी सीएसआईआर नेट की परीक्षा पास की है। दंपती पढ़ने में अच्छे और उन्हें आगे भी पढ़ने की रुचि थी। दोनों सिविल सर्विसेज की तैयारी का मन बनाया। राम ने यूूपी पीसीएस तो उनकी पत्नी ने यूपीएससी की शुरू की। कोविड से पहले तक दोनों दिल्ली में रहे, लेकिन कोविड मे 2019 में दोनों घर आ गए। यहां अच्छा माहौल अच्छी किताबें और नोट्स न मिलने की वजह उनकी पढ़ाई प्रभावित होने लगी। राम ने बताया कि बस तभी उन्होंने और उनकी पत्नी ने निर्णय लिया कि वह अपने स्तर से एक निजी पुस्तकालय खोलेंगे। ताकि उनकी तरह शहर के अन्य युवाओं को परेशानी न हो। उन्हें शहर में एक तैयारी करने का एक अच्छा माहौल मिलने के साथ ही अच्छे नोट्स, अच्छी किताबें भी उपलब्ध हो सकें। इस निर्णय में दंपति के परिवार ने भी उनका समर्थन किया। यही वजह रही कि शनिवार को उनके सपनों का पुस्ताकलय कुनैरा रोड पर पीएसी गेट नंबर 1 के सामने सदाशिव कॉलोनी में खोला गया है। राम ने बताया कि रुपये कमाना इस पुस्तकालय का मकसद नहीं है। जिले के युवाओं को शहर में तैयारी करने का अच्छा माहौल मिल सके। इसका प्रयास किया है। बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी सभी प्रकाशकों की किताबों के साथ ही कुछ स्पेशल नोट्स भी पुस्ताकालय में उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।

70 छात्र छात्राओं ने कराया पंजीकरण, 12 निशुल्क

राम ने बताया कि यदि किसी छात्र-छात्रा की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वह महीने में नाम मात्र के लिए लगने वाली सहयोग राशि भी देने में असमर्थ है तो हम उसका निशुल्क पंजीकरण करके तैयारी करने का मौका देते हैं। बताया कि इस समय 70 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया हुआ है। इनमें से 12 बच्चों के निशुल्क पंजीकरण किया गया है।

लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए तीन शिफ्टों की व्यवस्था

पुस्तकालय संचालक राम ने बताया कि उनके पुस्तकालय में तीन शिफ्टों में पढ़ने की व्यवस्था की गई है। पहली शिफ्ट सुबह छह से 12 बजे तक है। इसमें आने वाले छात्र-छात्राओं से सिर्फ चार सौ रुपये प्रति माह लिए जाते हैं। वहीं 12 से आठ वाली दूसरी शिफ्ट के लिए पांच सौ रुपये और रात आठ से पूरी रात पढ़ाई करने के ती सौ रुपये का चार्ज रखा गया है। पढ़ने के छात्र-छात्रा किताबें या नोट्स घर पर भी ले जा सकते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं है।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी