व्यापार मंडल बैठक में उठाये मुद्दों को हल करने का कप्तान ने दिया भरोसा

Share This

इटावा। शासन के आदेश पर प्रत्येक माह होने वाली व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने पिछली बैठक में उठाये गये मुद्दों के निस्तारण के सम्बंध में सदन को अवगत कराया। अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने को सभी अधिकारियों से कहा। उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र. के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा नगर पालिका द्रारा शहर में नानवेज जोन बनाये जिससे मास मछली आदि की दुकाने अलग अलग स्थान पर न रहे एक ही स्थान पर नानवेज बिके। जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने कहा जनपद के प्रमुख बाजारों में गैर परम्परागत किसी धर्म सम्प्रदाय के धार्मिक आयोजनों को करने की प्रशासन अनुमति न दे क्योकि उससे व्यापार प्रभावित होता है। उधोग मंच अध्यक्ष भारतेन्दु नाथ भारद्वाज ने कहा प्रशासन व्यापारियों के आपसी विवाद निबटाने के लिये व्यापारी सेल बनाये जिससे आपसी विवाद पुलिस की मौजूदगी में निबटाये जा सके। शहर महिला कोषाध्यक्ष रेनू शुक्ला ने कहा आवास विकास कॉलोनी में शाम के समय अराजकतत्वों का आवागमन रहता है महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है पुलिस की व्यवस्था की जाये। शमशुद्दीन अंसारी ने कहा शहर की गलियों में आवारा जानवर घूमते हैं उनको नगर पालिका पकड़े जिससे दुघर्टना न हो। एसएसपी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुन इनका निस्तारण करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष रजत जैन, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, महिला जिला महामंत्री अनीता शर्मा, संग़ठन मंत्री मंजू यादव आदि मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी