Sunday, December 7, 2025

दलबदलू दबंग के छल प्रपंच से लोग परेशान

Share This

सैफई/जसवन्तनगर (इटावा)-  अपने फायदे के लिये कभी भाजपाई तो कभी सपाई बनने वाला नगला सुभान का एक दबंग दल बदलू युवक एक बार फिर से चर्चा में हैं। अर्से से चल रहे नगला सुभान प्रकरण के शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी प्रधान संघ के पदाधिकारी ज्ञापन दे रहे हैं, तो कभी ग्रामीण एकत्रित होकर ज्ञापन देकर न्याय मांग रहे है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सुभान निवासी उदय वीर सिंह पुत्र भूप सिंह के साथ आधा सैकड़ा ग्रामीण महिला एवं पुरुषों के साथ क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे के कार्यालय में पहुंचे। यहां गांव के युवक के खिलाफ ज्ञापन दिया।

बताया गांव नगला सुभान निवासी अवनीश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह जाटव जो प्रभावशाली राजनीतिक दल का अपने आप को नेता बताता है। और गांव के गरीब दबे कुचले लोगों को दबंगई दिखाता है और गरीब असहाय लोगों की जमीन हड़पना हरिजन एक्ट में मुकदमा लिखवाना राजनैतिक पद सत्ता का भय दिखाकर रोक धारी जानना रंगदारी मांगना उसका मुख्य कार्य है, जबकि गांव में हर एक दूसरा व्यक्ति उपरोक्त दबंग युवक की दबंगई के उत्पीड़न का शिकार है। इतना ही नहीं उस दबंग माफिया ने कुछ दिन पहले ही अपने चाचा के लड़के की जमीन हड़पने के लिये चक्रब्यूह रचना की थी और उसके बाद हुई पड़ताल में शिकायत झूठी पाई गई लेकिन पैमायश कराने वाले उपजिलाधिकारी हटा दिए गए और अब उसे चार पुलिस कर्मी और दे दिये गये है। पुलिस कर्मियों के जरिये वह अपना गांव में रौब झाड़ता है और इसी के लिये खिलाफ फिर से एक सैकड़ा के करीब महिलायें सीओ कार्यालय पहुंची और युवक के आंतक से मुक्ति दिलाने की मांग की गई है। महिलाओं ने कहा दबंग युवक अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए अभी हाल में हुए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा का एजेंट बना था। और बाद में सपा प्रत्याशी के जीत जाने पर कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने भी पहुंच गया था। दोनों पार्टियों से अपना व्यक्तिगत लाभ लेने का प्रयास करता है। जबकि युवक के खिलाफ खुद तीन मुकदमे दर्ज है और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई उल्टा उसको चार पुलिस के जवान भी सुरक्षा के लिए दे दिए गए हैं जिससे गांव में वह अपना रोब दिखा रहा है। चार दिन पूर्व

प्रधान संघ के पदाधिकारियों में वरिष्ठ प्रधान रामफल बाल्मीकि के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पहुंचकर एसएसपी के नाम ज्ञापन देकर प्रधान सहित अन्य लोगों को परेशान करने के लिये झूठी शिकायतें करने वाले के आतंक से निजात दिलाने का आग्रह किया था।

क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे ने सभी को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया और उच्च अधिकारियों तक बात पहुंचाने का भरोसा दिलाया है।

मालूम हो ग्राम नगला भूरे निवासी प्रधान संघ ब्लॉक व तहसील के अध्यक्ष राधा कृष्ण यादव एवं ग्राम नगला सुभान के प्रधानपति सुनील ठाकुर तथा उक्त प्रकरण प्रधान व उनके परिजनों से सम्बन्धित है।विपक्षीगण नगला सुभान निवासी अवनीश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह व महेन्द्र सिंह पुत्र,जैसीराम तथा राजेन्द्री देवी पत्नी महेन्द्र सिंह द्वारा कुछ माह पूर्व तत्कालीन ग्राम नगला सुभान की ग्राम प्रधान को गैर कानूनी कार्य करने और उसके एवज में कमीशन की मांग किये जाने के वावत् उन्हें व उनके पति को झूठे हरिजन एक्ट व महिला छेड़छाड़ के मुदकमें में फंसाने की धमकी दी गयी थी।

जबकि विपक्षी गणों द्वारा अपने चचेरे भाई प्रमोद कुमार पुत्र सुघर सिह से जमीन को लेकर विवाद चला रहा है। लेकिन वह फर्जी तरीके से दोनों प्रधानों को षड्यंत्र के तहत झूठे मुकदमे में फसाने का प्रयास कर रहा है। आठ दिन पूर्व विपक्षी अवनीश कुमार के ऊपर किसी अज्ञात लोगों ने हमला किया था लेकिन विपक्षी द्वारा घटना में प्रधान संघ के अध्यक्ष राधा कृष्ण यादव एवं ग्राम नगला सुभान के प्रधान पति सुनील ठाकुर को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।

जबकि अवनीश कुमार जाटव के ऊपर खुद तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। ज्ञापन देने वालों में राजबीर,सरमन, उमेश चंद्र शिवचरण उदयवीर, रघुवीर सिंह,अबिरन सिंह, विमल कुमार, मुलायम सिंह, मीरा देवी,सीमा,आशा, सुनीता सहित एक सैकड़ा महिलायें शामिल थी।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी