बैंक कर्मी ने खाता से गायब किये आठ लाख रुपये,पीड़ित ने पुलिस से लगाई कार्यवाही की गुहार,

Share This

भरथना,इटावा। भरथना में संचालित एचडीएफसी बैंक के नामजद कर्मचारी ने पीडित को गुमराह करके उसकी पासबुक व हस्ताक्षरयुक्त चैकबुक अपने पास रखकर करीब 8 लाख रूपये की धोखाधडी व जालसाजी करके निकाल लिये हैं। पीडित खाताधारक ने थाना पुलिस और बैंक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर रूपये वापस कराये जाने व दोषी बैंक कर्मी के विरूद्ध कार्यवाही की माँग की है।

पीडित खाताधारक कृष्णमुरारी पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम बेलाहार, भरथना,ने बताया कि उसकी जमीन सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहण की गई थी। जिसके चलते विगत वर्ष 9 सितम्बर 2019 को 15 लाख 86 हजार 350 रूपया उसे मुआवजा के रूप में मिला था। उक्त धनराशि खाता में जमा करने के लिए भरथना की एचडीएफसी बैंक के तत्कालीन नामजद कर्मचारी द्वारा उसके घर पहुँचकर उसका खाता संख्या- 50100272847192 खोला गया था। जब पीडित को जरूरत पडने पर दिनांक 11सितम्बर 2019 को 2 लाख रूपये की निकासी करने गया,तो नामजद बैंक कर्मचारी ने उसे गुमराह करके चैकबुक की जगह पासबुक दे दी तथा उसकी हस्ताक्षरयुक्त चैकबुक अपने पास रख ली। पीडित ने बताया कि वह कम पढा लिखा व्यक्ति है। उपरोक्त 15 लाख 86 हजार 350 रूपये में से उसने मकान आदि बनवाने के लिए मात्र करीब 7 लाख रूपये बैंक कर्मचारी के माध्यम से निकाले, जबकि उनके द्वारा खाता की अन्य जानकारी उसे नहीं दी गई तथा धीरे-धीरे बैंक कर्मचारियों ने धोखाधडी व जालसाजी करके विभिन्न किस्तों में उसके खाते से करीब 8 लाख रूपये निकालकर व कुछ अन्य खातों में ट्रांस्फर करके धनराशि निकालकर गवन कर दिया। जब विगत माह उसे रूपयों की आवश्यकता हुई,तो बैंक रूपये निकालने गया। जिस पर बैंक कर्मचारियों ने कहा कि अब तुम्हारे खाते में मात्र 2 हजार 365 रूपया शेष है। इसके अलावा अब कोई धनराशि नहीं है। बैंक कर्मचारी द्वारा ऐसी सूचना देने पर वह बुरी तरह हैरान व परेशान हो गया तथा बैंक कर्मचारी द्वारा उसे शेष बची चैकबुक थमा दी गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी