Friday, January 16, 2026

मुलायम सिंह के सहपाठी लक्ष्मी नारायण नही रहे  नेताजी मुलायम सिंह के निधन से लक्ष्मी नारायण असत हो गए थे,

Share This

ताखा-ऊसराहार,इटावा। सपा संस्थापक नेताजी मुलायल सिंह यादव के सहपाठी रहे लक्ष्मी नारायण यादव भी नही रहे,वे मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना के बाद से ही अस्वस्थ चल रहे थे। लक्ष्मी नारायण यादव के निधन की सूचना पर पूर्व कबीना मंत्री व जसबन्त नगर विधान सभा क्षेत्र की विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को उनके घर पहुचकर शोक व्यक्त किया है। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से ही लक्ष्मी नारायण दिनों दिन अस्वस्थ होते चले गए थे।

नेताजी मुलायम सिह यादव के साथी और सहपाठी रहे लक्ष्मी नारायण यादव निवासी ग्राम दौलतपुर थाना ऊसराहार का सोमवार की सुबह अचानक निधन हो गया लक्ष्मी नारायण यादव और नेताजी मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कालेज मे एक साथ कक्षा नौ से बारह तक की शिक्षा ग्रहण की थी,और दोनो साथी एक बार फिर इसी कालेज मे शिक्षक बनकर छात्रों को शिक्षा दिलाई। एक ही कालेज मे पढने वाले दोनो छात्रों को एक साथ शिक्षक बनकर हजारों छात्रों को पढाया, बाद मे नेताजी मुलायम सिंह यादव राजनीत की ओर चले गए और लक्ष्मी नारायण जिला पंचायत इटावा के सरसईनाावर कालेज मे पढाने लगे वे इसी कालेज मे प्रिसिंपल के पद से विगत वर्ष 2001 मे एक रिटायर हो गए तब से वह अपने गांव दौलतपुर मे ही रह रहे थे। बीच-बीच वे अपने सहपाठी नेताजी मुलायम सिंह यादव से मुलाकात भी करते रहते थे।
पिछले दिनो नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन की लक्ष्मी नारायण यादव को सूचना मिली जिसके बाद से वे अस्वस्थ हो गए थे,जिसपर कुछ ‌दिन पहले ही शिवपाल सिंह यादव ने उन्हे इलाज के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया था। फिल्हाल उनका घर से ही उनका इलाज चल रहा था उनके पुत्र शैलेंद्र यादव ने बताया रविवार को वह सुबह घर से निकले और अचानक गिर पडे इसी दौरान उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही शिवपाल सिंह यादव व व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव कुमार चीनी यादव के साथ उनके घर दौलतपुर पहुचे और परिवार को सांत्वना दी।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव एक सशक्त, लोकप्रिय और जतना के हितों के लिए लड़ने वाले भारतीय राजनेता हैं वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी