जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा कार्य पूरा ना होने पर 1 दिन का वेतन काटा

Share This

इटावा:-जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में विकास भवन के प्रेरणा सभागार में 50 लाख से अधिक के लागत के निर्माण कार्य एवं क्रिटिकल गैप योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने आर्थिक त्वरित कार्य की समीक्षा की ,जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ,जिस पर संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा अवगत कराया गया।31 मार्च 2023 तक कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की समीक्षा की ,जिस पर उन्होंने 1 सप्ताह में कार्य पूर्ण कराए जाने के साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को भ्रमण कर चेक करने को कहा । उन्होंने कार्य अपूर्ण होने पर स्वयं को ही जिम्मेदार बताया।

जिलाधिकारी ने नगर विकास की समीक्षा की ,जिस पर उन्होंने बुद्धा पार्क का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी की समीक्षा की जिस पर लायन सफारी मार्ग रोड का कार्य कराए जाने एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से बात कर लोकार्पण कराए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माण खंड प्रथम की समीक्षा की , गढ़ा कास्दा का भी कार्य पूर्ण कराने के साथ ही भरथना बकेवर लखना सिंडोस मार्ग का भी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए ,

जिस पर पीडब्ल्यूडी द्वारा अवगत कराया गया की फरवरी लास्ट में पूर्ण करा दिया जाएगा।

उन्होंने उत्तर प्रदेश निर्माण निगम पीएम पंकज वर्मा को अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए

जिलाधिकारी ने 1 दिन का वेतन काटने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी अनुमति के बगैर मुख्यालय नहीं छोड़ेगा अन्यथा की स्थिति में उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने समस्त संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहा है ,उनको यथाशीघ्र गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने नलकूप लघु सिंचाई की समीक्षा की , जिसमें उन्होंने सिंचाई विभाग के एक्स ई एन को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को गौआश्रय स्थलों पर पहुंचाए जाने के निर्देश दिए तथा सर्दी से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ,जिला विकास अधिकारी दीनदयाल,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बी.एल.यादव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी