क्षेत्र पंचायत की बैठक में सबा दो करोड़ की बनी कार्य योजना

Share This

महेवा,इटावा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महेवा क्षेत्र पँचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख पवित्रा दोहरे की अध्यक्षता में और खण्ड विकास अधिकारी के कुशल संचालन में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी वर्ष 2023 -2024 के लिए करीब सवा दो करोड़ रुपये की कार्य योजना बनाई गई। बैठक में बीडीसी सदस्यों एवं पदेन सदस्य ग्राम प्रधानो ने अपने-अपने प्रस्ताव के साथ विचार रखें व बैठक में वार्षिक कार्य योजना के लिये प्रस्ताव भी दिये।

बैठक में सबसे पहले खण्ड विकास अधिकारी व सचिव क्षेत्र पंचायत सूरज सिंह ने पिछली कार्य योजना को पढ़कर सुनाया जिसपर किसी ने कोई आपत्ति दर्ज नही कराई। वही एजेंडा पर निर्धारित बिंदुओं के बारे में चर्चा करते हुए नबादा खुर्दकला के क्षेत्र पँचायत सदस्य जितेंद्र सिंह ने गाँव मे अधूरे नाले को पूरा कराने व रास्ता बनबाने की माँग रखी,ग्राम मनियामऊ के प्रधान ने गांव में इण्टर लॉकिंग गली व नाली निर्माण,आहेरीपुर के अखिलेश वर्मा ने गौशाला एवं परिवार रजिस्टर की समस्या,पेवली प्रधान राजवीर सिंह ने गलियों में पशुओं के बांधने पर आपत्ति व ब्लॉक से एम आर की निकासी की समस्या के बारे में,बीडीसी ददोरा ने रास्ते बनबाने, क्षेत्र पँचायत सदस्य पुरावली सौरभ ने आवासों में धन बसूली की शिकायत दर्ज कराई।
सहायक विकास अधिकारी पँचायत श्याम वरन राजपूत ने सदन को अवगत कराया कि ब्लॉक में प्रत्येक शुक्रवार को तीन ग्राम पँचायतो में चौपाल का आयोजन होगा व पूरे ब्लॉक में बहादुरपुर घार, निवाड़ी कला और आहेरीपुर पँचायत का ओडीएफ़ प्लस में चयन किया गया है।
बीडीओ श्री सिंह ने सदन को अवगत कराया कि ब्लॉक में पीएम व सीएम आवास योजना के तहत साढ़े चार सौ लाभार्थी पात्र है जिनमे 401 लाभार्थियों का पैसा 20 जनवरी तक पहुँच जाएगा शेष की कार्यवाही जारी है वहीँ उन्होंने प्रधानों से पात्र लोगों की सूची बनाकर रखने का भी आवाहन किया।
उन्होंने प्रधानों से मंगलवार तक बैठक करके मनरेगा का लेवर बजट का प्रस्ताव ग्राम पँचायत बार देने का अनुरोध किया ।
विधायक प्रतिनिधि जीतू ठाकुर ने सदन के समक्ष गाँवो में बन रही पानी की टंकियों के द्वारा गलियों को खोदकर डाल देने की शिकायत की व ब्लॉक की बैठक में अन्य किसी विभाग के ब्लॉक व जिला स्तर के अधिकारियों के न आने पर पत्र लिखने का अनुरोध किया जिस पर बीडीओ ने जबाब मांगने का दावा किया है
जिला पँचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि ब्लॉक महेवा के लिए जिला पँचायत भी तत्पर है तथा पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है।
बैठक के शुरू जोन से पहले खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सदन में केवल मूल रूप से क्षेत्र पँचायत सदस्य व प्रधानों को ही बैठने का अनुरोध किया गया तो दर्जन भर से अधिक प्रतिनिधि सभागार के बाहर हो गये वही बाहर खड़े कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति भी जताई तो खण्ड विकास अधिकारी ने बाहर निकलकर सभी को शांत किया व बात सुनकर निराकरण किया।
जिले के सबसे बड़े ब्लॉक में करीब दो सैकड़ा सदस्यों के मध्य ब्लॉक की खुली बैठक सचिव बीडीओ सूरज सिंह बड़े शांत परक रूप में कराई तथा अपने जिले स्तर के अधिकारी होने का पूरी प्रशासनिक क्षमता दर्शायी।
सदस्यों को जगह पर माइक पहुँचाकर सुनी समस्या किया समाधान
बीडीओ सूरज सिंह ने सभी सदस्यों को उनकी जगह पर ही माइक पहुँचाकर समस्या बताने तथा हर सदस्य की समस्या नोट कराई कुछ का मौके पर ही समाधान किया तो कुछ समस्याओं को कार्ययोजना में शामिल कर समाधान करने का भरोसा दिया।
ब्लॉक प्रमुख महेवा पवित्रा दोहरे ने बैठक के अंत मे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए तीन माह बाद पुनः बैठक बुलाने का भरोसा दिया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रधान महेवा कुमुद सिंह, बम्होरा हरगोविंद,पेवली राजवीर,आहेरीपुर सँगीता वर्मा,अलियापुर बलवीर सिंह,इंद्रोसी रामनरेश यादव,भरयीपुर पम्मी यादव,चिन्डोली अनुपम पाल,अंदावा चरन सिंह यादव,नौधना प्रयाग नारायन कुशवाहा, जयमलपुर मुन्नू चौधरी, टकरूपुर विकास कठेरिया,इंद्रापुर प्रभा मिश्रा,क्षेत्र पंचायत सदस्य मिथुन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी