उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल इकाई चकरनगर ने जिला अध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी चकरनगर को ज्ञापन सौंपा।

Share This
   उपलब्ध जानकारी के अनुसार उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल चकरनगर इकाई अध्यक्ष आश मोहम्मद ने जिलाध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी चकरनगर को एक ज्ञापन दिया जिसमें अलाव जलवाने, कचरा साफ कराने एवं सप्ताह में 1 दिन सब्जी बाजार लगवाने के संबंध में ज्ञापन दिया। उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि  स्थानीय दुकानदारों की दुकानों के सामने ढे़र सारा कचरा पड़ा रहता है जिससे बीमारी होने का खतरा भी रहता है और यह कार्य अशोभनीय भी लगता है कि हमारी सरकार जहां एक तरफ सफाई पर जोर दे रही है तो वही हमारे यहां गंदगी का साम्राज्य कायम है। इसके अलावा बीहड़ी क्षेत्र में बाहर से आए हुए लोग इस कड़ाके की सर्दी में ठिठुरते हुए देखे जाते हैं उनकी सहूलियत के मद्देनजर चिन्हित जगहों पर तहसील प्रशासन अलाव की व्यवस्था करवाऐ ताकि लोगों को राहत मिल सके।ज्ञापन की प्रति उप जिलाधिकारी चकरनगर को देने के लिए जब उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तो वहां पर संतोषजनक उत्तर ना मिल पाने के कारण  पदाधिकारियों ने काफी चिंता महसूस की।
बताया गया कि उप जिलाधिकारी महोदय ने कोई खास संज्ञान नहीं लिया उन्होंने यह कहा कि गंदगी आप ही लोगों के द्वारा फैलाई जाती है जिसकी सफाई आप लोगों को करनी चाहिए और रही बात अलाव की आप लोग खुद सक्षम है अलाव की व्यवस्था कर सकते हैं। ऐसे रूखे जवाब से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों को उप जिलाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया उत्तर यह साबित कर रहा है कि उन्होंने ज्ञापन पर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही दिए जाने के आसार हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, सुनीता कुशवाहा महिला शहर अध्यक्ष इटावा ,आश मोहम्मद चकरनगर अध्यक्ष, प्रमोद शर्मा महामंत्री, बबलू गुप्ता कोषाध्यक्ष, नगर संरक्षक बृज बिहारी तिवारी, नगर संरक्षक मथुरा प्रसाद, दीपेंद्र चौहान युवा अध्यक्ष, राघवेंद्र यादव युवा महामंत्री, उपाध्यक्ष आमिर मोहम्मद, उपाध्यक्ष शिवम यादव, गुलाब सिंह, इमरान मोहम्मद, राहुल भदौरिया, इरशाद मोहम्मद, महिला अध्यक्ष नीरज चौहान, महिला महामंत्री मांडवी शिवहरे, महिला कोषाध्यक्ष पूजा चौबे, महिला उपाध्यक्ष मंजू शिवहरे,महिला उपाध्यक्ष संगीता चौहान आदि उपस्थित रहे।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी