Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेनिकाय चुनाव हेतु पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, कल होगा मतदान

निकाय चुनाव हेतु पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, कल होगा मतदान

जसवंतनगर- 11 मई  गुरुवार को होने वाले पालिका चुनाव के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से विभिन्न पोलिंग पार्टियों को रवाना किया  गया जो यहां के यूपी मतदान केंद्रों के 24 बूथों पर बुधवार दोपहर को ही पहुंच गई।
इस बार कन्या कंपोजिट(कन्या मिडिल स्कूल) विद्यालय को मॉडल पिंक बूथ बनाया गया है। यहां पर पीठासीन अधिकारी से लेकर सभी महिला कर्मचारी तैनात किए गए है।
     उपजिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार ने बताया कि पालिका चुनाव के लिए 10 मतदान केंद्र तथा 24 बूथ बनाए गए  हैं।सभी बूथों पर  पोलिंग पार्टियां पहुंचने के बाद उनके पहुंच जाने की खैर खबर यहां कंट्रोल केंद्र पर  पंहुचा गई। किसी पोलिंग पार्टी के  पंहुचने में रुकावट नहीं आई।
     उपजिलाधिकारी ने अपील की है की चुनाव में सभी मतदाता निर्भीक और स्वेच्छा से मतदान करें। यदि इसमें किसी भी मतदाता को  बाधा होया किसी प्रकार की कोई शिकायत हो, तो इसकी सूचना उन्हे या पुलिस को दें।दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
    बनाए गए कंट्रोल केंद्र पर मौजूद एसपी क्राइम सुबोध गौतम ने बताया कि चुनाव के लिए पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था की गई है। कलेस्टर तथा सेक्टर मोबाइलों को ड्यूटी पर लगाया गया है, जो लगातार  भ्रमण कर बूथों की निगरानी रखेंगे।
 प्रत्येक बूथ पर फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके।
  पोलिंग पार्टियों के रवाना  होने के दौरान क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी  आदि के अलावा अन्य मौजूद रहे।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें