सभी को ईश्वर का ध्यान अवश्य करना चाहिए- आचार्य मोहन आर्य (श्रुतबन्धु)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ईश्वर एक ही है। सभी को ईश्वर का ध्यान अवश्य करना चाहिए, ताकि हम बुरे कर्माे को छोड़ सत्कर्माे की ओर अग्रसर हो सकें।

उक्त बात कस्बा के मुहल्ला गली गोदाम स्थित आर्य समाज मन्दिर में आयोजित होने वाले पंचदिवसीय वेदप्रचार वेदज्ञान की अमृत वर्षा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ के दौरान नर्मदापुर (मध्य प्रदेश) से पधारे आचार्य मोहन आर्य (श्रुतबन्धु) ने कही। उन्होंने कहा कि सभी मनुष्यों को पंच महायज्ञ नित्य अवश्य करना चाहिये। जिसमें पहला यज्ञ ईश्वर की उपासना, दूसरा यज्ञ हवन, तीसरा यज्ञ माता-पिता बुजुर्गों की सेवा, चौथा यज्ञ अतिथियों-विद्वानों की सेवा, पांचवा पशु-पक्षियों जीवों के ऊपर दया करुणा कृपा करनी चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य अपने जीवन में परमात्मा से जीवन कल्याण के लिए सब कुछ प्राप्त कर सकता है और सदैव सुखी जीवन व्यतीत कर सकता हैं। तदुपरान्त वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ कराया। तत्पश्चात बदायूं से पधारी भजनोपदेशिका बहन पुष्पा शास्त्री ने अपने सुमधुर भजनों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान यज्ञमान के रूप में अमित अग्रवाल, रोहित भंसाली, ऋषि पोरवाल, राजकमल गुप्ता, राजेश गुप्ता, रज्जू पोरवाल, संजय उर्फ बबलू के अलावा प्रधान सत्यभान आर्य (राजा), मंत्री मोहन आर्य, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र आर्य (संजू), भगवान दास आर्य, देवेंद्र भँसाली आर्य, सुरेश आर्य, अजय आर्य, अरुण आर्य, अनिल आर्य, नन्दकिशोर आर्य, राजेश आर्य, राजकमल आर्य, सीता देवी आर्या, ऊषा आर्या, आरती आर्या, अनुराग आर्य, वैभव आर्य आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...