पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Share This

इटावा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत इटावा द्वारा थियोसोफिकल इंटर कॉलेज के सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरिता भदौरिया ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने तथा समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को थियोसोफिकल इंटर कॉलेज के प्राचार्य अनूप मिश्रा एवं माय भारत इटावा की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा द्वारा सम्मानित किया गया।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डेज़लर डांस अकैडमी के युवा कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्ति और स्वस्थ समाज का संदेश दिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सकारात्मक परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर लेखाकार श्रवण बाथम, स्वयंसेवक नीरज, ऋषभ, आशा, डेज़लर डांस अकैडमी के कलाकार, विद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...