भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- श्री नवदुर्गा पूजा समिति (रजि0) भरथना के सम्पन्न हुए द्विवार्षिक चुनाव में सोनू मिश्रा (डीलर) को अध्यक्ष, ओमजी पोरवाल को महामंत्री व विपिन पोरवाल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने आगामी नवरात्रि महोत्सव को और अधिक भव्य व ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

रविवार को कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित दुर्गांचल गेस्ट हाउस में श्री नवदुर्गा पूजा समिति (रजि0) भरथना की सम्पन्न हुई बैठक के दौरान हुए द्विवार्षिक निर्वाचन में सोनू मिश्रा (डीलर) को अध्यक्ष, ओमजी पोरवाल को महामंत्री व विपिन पोरवाल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तदुपरान्त समिति के अन्य सदस्यों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया तथा नवमनोनीत पदाधिकारियों ने भी आगामी शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव को और अधिक भव्य व ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इससे पूर्व बैठक का शुभारम्भ माँ भगवती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन अर्चन के साथ किया गया। बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, एड0 रामपाल सिंह राठौर, सुभाष श्रीवास्तव, हरिओम दुबे, अनिल श्रीवास्तव, राजीव पोरवाल, राजू चौहान, लोली पोरवाल, नेक्से पोरवाल, प्रताप नरायन मिश्रा, राजू यादव, भगवान दास शर्मा सहित सैकडों गणमान्यजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
