सनशाइन स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Share This

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सनशाइन स्कूल में नर्सरी से कक्षा-8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव का शानदार प्रदर्शन किया।

नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे और सभी का मन मोह लिया। नर्सरी से कक्षा-1 तक आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राधा के रूप में यूकेजी की छात्रा काश्वी सिंह ने प्रथम, अनाबिया ने द्वितीय तथा निष्ठा चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कृष्ण के रूप में नर्सरी के छात्र विराट बाथम प्रथम, एलकेजी के छात्र कायरव यादव द्वितीय तथा यूकेजी के छात्र समर्थ राजपूत तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा-2 से कक्षा-5 तक के विद्यार्थियों के लिए मटकी एवं बांसुरी डेकोरेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने आकर्षक सजावट के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कक्षा-4 की छात्रा आयशा ने प्रथम, जानवी ने द्वितीय तथा कक्षा-2 की छात्रा पृषा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कक्षा-6 से कक्षा-8 तक आयोजित श्लोक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोकों का प्रभावशाली वाचन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रतियोगिता में कक्षा-8 के छात्र वंश राठौर ने प्रथम, आदर्श सोनी ने द्वितीय तथा कक्षा-7 की छात्रा श्रेयांशी चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास और मंचीय प्रतिभा को निखारने का भी अवसर प्रदान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...