हाथों में तिरंगा थामे, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ उत्साहपूर्वक ताखा में तिरंगा यात्रा निकली

Share This

देश की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूरे देश में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ताखा मंडल में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ताखा दीपक नन्दन जाटव ने किया। यात्रा का शुभारंभ ऊसराहार से हुआ, जहां हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों के साथ आगे बढ़े। इस अवसर पर जसवंतनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता विवेक कुमार शाक्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ऊसराहार से प्रारंभ होकर यात्रा गाजे-बाजे और देशभक्ति गीतों के बीच विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर तथा पानी पिलाकर प्रतिभागियों का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और तिरंगे की शान में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

मंडल अध्यक्ष दीपक नन्दन जाटव ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जो प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत कर रहा है।

मुख्य अतिथि विवेक कुमार शाक्य ने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान और पहचान है। आज पूरा विश्व देख रहा है कि भारत का प्रत्येक नागरिक अपने राष्ट्रीय ध्वज पर गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराती हैं और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाती हैं।

इस अवसर पर आरिफ खान, सुदेश शर्मा, प्रशांत मिश्रा सहित भाजपा मंडल ताखा की पूरी टीम, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...