एसएमजीआई के छात्र-छात्राओं ने लिखी फार्मेसी पाठ्यपुस्तक, चेयरमैन एवं निदेशक ने किया विमोचन

Share This

सर  मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (एसएमजीआई) के अंतर्गत संचालित सिर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में तैयार की गई पुस्तक “Environmental Education and Disaster Management” का विधिवत विमोचन चेयरमैन डॉ. विवेक यादव एवं निदेशक डॉ. यू. एस. शर्मा द्वारा किया गया।

यह पुस्तक बीटीई, लखनऊ के डी.फार्म द्वितीय वर्ष के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुरूप विकसित की गई है। पुस्तक का प्रकाशन समंत पब्लिशिंग द्वारा किया गया है तथा यह विद्यार्थियों, शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों के लिए प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

विशेष बात यह है कि इस पुस्तक का लेखन संस्थान के बी.फार्मेसी के विद्यार्थियों शिखर दीक्षित, मोहम्मद उजैद, आयुष कुमार एवं मोहम्मद हसन रजा द्वारा किया गया है। विद्यार्थियों ने यह कार्य एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रेहान उद्दीन के मार्गदर्शन तथा संस्थान के संकाय सदस्यों के निरंतर सहयोग से सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

विमोचन समारोह के दौरान चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा पाठ्यपुस्तक का लेखन संस्थान के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि न केवल उनकी शैक्षणिक क्षमता को दर्शाती है, बल्कि शोध और नवाचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।

निदेशक डॉ. यू. एस. शर्मा ने कहा कि एसएमजीआई हमेशा से विद्यार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता और अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई यह पुस्तक डी.फार्म छात्रों के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री सिद्ध होगी और फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देगी।

संस्थान प्रशासन ने इस उपलब्धि को शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और शोध के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए सभी छात्र लेखकों, डॉ. रेहान उद्दीन एवं संकाय सदस्यों को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल शैक्षणिक, शोध एवं व्यावसायिक भविष्य की कामना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...