केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अधिवक्ताओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित, सुशासन और विकास पर हुई चर्चा

Share This

इटावा, 11 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक संचालित व्यापक जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अधिवक्ताओं से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद और समीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल की समीक्षा के लिए समाज के विभिन्न वर्गों जैसे अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, युवाओं एवं बुद्धिजीवियों से संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया है, ताकि उपलब्धियों के साथ-साथ सुधार की संभावनाओं पर भी विचार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और विकास का सकारात्मक वातावरण बना है। भारतीय जनता पार्टी केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार हुआ है तथा भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली है।

विधायक ने कहा कि राष्ट्र रक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, आधारभूत संरचना विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और सुशासन के क्षेत्रों में किए गए कार्यों ने देश को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार दुबे ने कहा कि देश में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का वातावरण पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब लोग देर रात तक निर्भय होकर आवागमन कर सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा आतंकवाद पर नियंत्रण तथा प्रदेश सरकार द्वारा सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की सराहना की।

सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार की जनहितकारी नीतियों का प्रभाव प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी दिखाई देता है। उन्होंने बार परिसर के खराब हैंडपंप को जिलाधिकारी के निर्देश पर एक सप्ताह के भीतर चालू कराए जाने का उदाहरण देते हुए प्रशासन की कार्यशैली की प्रशंसा की।

जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री नितिन तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और सुरक्षा के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और देश की सीमाएं पहले से अधिक सुरक्षित हुई हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है तथा रक्षा क्षेत्र में बढ़ते निवेश से देश की सुरक्षा और अधिक मजबूत हुई है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि “12 साल बेमिसाल” केवल एक नारा नहीं बल्कि विकास और सुशासन की वास्तविक तस्वीर है। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था में हुए सुधारों का किसानों को विशेष लाभ मिला है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जिला शासकीय अधिवक्ता (दांडिक) ने कहा कि सरकार ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे समाज में सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिली है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, अधिवक्तागण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...