किसानों को आधुनिक कृषि संसाधन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : शशांक मिश्रा

Share This

औरैया। जनपद औरैया में एस्कॉर्ट्स पावरट्रैक ट्रैक्टर की नई एजेंसी के भव्य शुभारंभ के साथ किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र और सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। एजेंसी के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी, गणमान्य नागरिक और कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए सिद्ध मोटर्स के डायरेक्टर एवं कालिका माता सुंदरकांड सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य शशांक मिश्रा ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों को खेती के लिए सरलता से संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नई एजेंसी के माध्यम से किसानों को ट्रैक्टर सहित विभिन्न कृषि यंत्र एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। पावरट्रैक ट्रैक्टर कम डीजल खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन प्रदान करते हैं, जिससे किसानों की लागत कम होगी और खेती अधिक लाभकारी बन सकेगी।

नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन कंपनी के सेल्स चीफ रक्षपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से इस नए केंद्र की स्थापना की गई है। अब स्थानीय ग्राहकों को उत्कृष्ट उत्पादों और गुणवत्तापूर्ण सर्विस के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।

इस अवसर पर कंपनी की कोर मैनेजमेंट टीम भी मौजूद रही, जिसमें भानु सिंह (बिजनेस मैनेजर), के. के. शर्मा (सर्विस मैनेजर), हिमांशु गुप्ता (एरिया बिजनेस मैनेजर) तथा अरशद (एरिया सर्विस मैनेजर) प्रमुख रूप से शामिल रहे। पत्रकारों से बातचीत में अधिकारियों ने ग्राहकों को बेहतर तकनीकी सहायता और संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

एजेंसी संचालक प्रयांक मिश्रा ने शुभारंभ समारोह के दौरान 17 नए ग्राहकों को ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपकर वाहन वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन वैभव कौशल ने किया। दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

नई एजेंसी के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण, बेहतर तकनीकी सहायता और बिक्री पश्चात सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने का लाभ मिलेगा, जिससे कृषि क्षेत्र को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...