शास्त्री चौराहे पर विशेष श्रमिक सुविधा एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ, 30 जून तक मिलेगा योजनाओं का लाभ

Share This

इटावा, 23 मई 2026। जनपद के श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के शास्त्री चौराहे पर विशेष श्रमिक सुविधा एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ने किया। यह शिविर 30 जून 2026 तक संचालित रहेगा।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र श्रमिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों के पंजीकरण, नवीनीकरण एवं अन्य संबंधित कार्यों को सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप से संपादित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक लाभान्वित हो सकें।

विशेष शिविर में निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण, श्रमिक कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही शिक्षा सहायता, मातृत्व सहायता, कन्या विवाह सहायता, आवास सहायता, चिकित्सा सहायता समेत अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।

सहायक श्रमायुक्त, इटावा ने जनपद के सभी श्रमिक भाइयों और बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराएं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के जागरूकता शिविरों से श्रमिकों को उनके अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी मिलेगी तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं का समाधान भी आसानी से हो सकेगा। जनहित में आयोजित यह शिविर श्रमिक वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...