निशुल्क आई शिविर सम्पन्न, सैकड़ों लोगों ने कराया नेत्र परीक्षण

Share This

इटावा, 16 मई। किसान सभा द्वारा नगला बरी, जो कामरेड मुकुट सिंह का पैतृक गांव है, में निशुल्क आई शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुषों एवं बच्चों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। क्षेत्रीय जनता ने इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

अदिति आई हॉस्पिटल इटावा की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपा गौर के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा जरूरतमंदों को चश्मों का वितरण भी किया गया। जांच के दौरान 16 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान की गई, जिनके लिए अदिति आई हॉस्पिटल इटावा में निःशुल्क ऑपरेशन, दवाइयों एवं लेंस की व्यवस्था किए जाने की घोषणा की गई।

शिविर का शुभारंभ किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कामरेड मुकुट सिंह ने तिरंगा फहराकर किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल गौर एडवोकेट ने सभी अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत करते हुए शिविर आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से आंखों की सेहत के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि अदिति आई हॉस्पिटल के द्वार सदैव आम जनता की सेवा के लिए खुले रहेंगे।

कार्यक्रम में किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, पूर्व कुलसचिव डॉ. शौकीन सिंह, क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष विवेक यादव, मंत्री गोपेश यादव, अनुराग यादव, दीनदयाल जाटव, सूरज सिंह, प्रमोद उर्फ भूरे, मोनू यादव, विकास यादव, शकुंतला एवं श्रीमती अशोक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। क्षेत्र के लोगों ने इस निःशुल्क आई शिविर की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...