ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- हमीरपुर-महोबा से सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरूद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्रमण समाज के ऊपर निरन्तर की जा रही अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में स्थानीय भाजपाईयों व ब्राह्रमण समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी व थाना प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की पुरजोर माँग की है।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मण्डल प्रथम के मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर के नेतृत्व में स्थानीय भाजपाईयों व ब्राह्रमण समाज के प्रबुद्धजनों ने उपजिलाधिकारी काव्या सी को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि हमीरपुर-महोबा से सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरूद्ध अत्यन्त अभद्र व अमर्यादित भाषाशैली का प्रयोग किया गया है, जो निन्दनीय है। सांसद जैसे संवैधानिक पद पर होते हुए उनके द्वारा लोकतंत्र के प्रधान के विरूद्ध की गई टिप्पणी के चलते ज्ञापन के माध्यम से हमारे विरोध को उच्चाधिकारियों तक प्रेषित करने की बात कही।

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को सौंपे गये ज्ञापन पत्र में अवगत कराया गया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्रमण समाज के ऊपर निरन्तर की जा रही अपमानजनक टिप्पणी से सम्पूर्ण ब्राह्रमण समाज की भावनायें आहत हुई है। समाज में ऐसा विषैलापन फैलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराने की माँग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान विपिन बिहारी दुबे, त्रिलोकी पोरवाल, उमेश गुप्ता, जयदीप त्रिपाठी, विमल गुप्ता, पवन दुबे, अशोक तिवारी, मुकेश दीक्षित सहित कई गणमान्यजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...