सीबीएसई 12वीं में लॉर्ड मदर पब्लिक स्कूल का बकेवर क्षेत्र मे रहा दबदबा, शिवांशी मिश्रा 90% के साथ बनीं टॉपर

Share This

बकेवर:- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में लॉर्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बकेवर ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 80% रहा, जिसमें अधिकांश छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। विद्यालय की छात्रा शिवांशी मिश्रा ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया । दूसरे स्थान पर कशिश व सुरभि यादव तीसरे स्थान पर रहीं।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष 15 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये। वहीं 25 से अधिक विद्यार्थियों ने 75% से ऊपर अंक हासिल किए हैं। शेष सभी ने प्रथम श्रेणी के साथ विद्यालय का गौरव बढ़ाया। परिणाम की घोषणा के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह, प्रबंधक पप्पन जी व उप-प्रबंधक डॉ. मोरिस ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर मिठाई खिलाई और माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन से आगे बढ़ने और देश-समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर सुरेंद्र ने सभी शिक्षकों की सराहना की। इस अवसर पर पी.टी.आई. उपेंद्र सेंगर, अंकित चतुर्वेदी, हिमांशु, फरहान, सत्यम तिवारी, नवीन अग्रवाल, वैष्णवी तिवारी व शशांक चौहान समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...