इटावा साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के 12.77 लाख रुपये कराए वापस

Share This

इटावा। इटावा साइबर क्राइम पुलिस टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित के 12 लाख 77 हजार रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित ने राहत की सांस ली और इटावा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी अपराध के मार्गदर्शन में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक सुमेन्द्र फौजी पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम पूठन थाना बढ़पुरा जनपद इटावा को साइबर ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश पर अधिक लाभ दिलाने का झांसा दिया। ठगों ने यूपीआई के जरिए उनसे कुल 21 लाख 48 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 06/2026 धारा 318(4) बीएनएस एवं धारा 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तत्काल तकनीकी एवं बैंकिंग माध्यमों से साक्ष्य जुटाए तथा बैंक अधिकारियों एवं पेमेंट गेटवे के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ठगी गई धनराशि को होल्ड कराने की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम के प्रभावी प्रयासों से कुल 12 लाख 77 हजार रुपये होल्ड कराए गए, जिन्हें 06 मई 2026 को सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दिया गया। साथ ही साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पीड़ित को भविष्य में साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर जागरूक भी किया गया।
अपने रुपये वापस मिलने पर पीड़ित सुमेन्द्र फौजी ने खुशी जाहिर करते हुए इटावा पुलिस एवं थाना साइबर क्राइम टीम की सराहना की तथा विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
इटावा पुलिस के अनुसार, थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा 01 जनवरी 2026 से अब तक लगभग 25 लाख रुपये की धनराशि साइबर ठगी के पीड़ितों को वापस कराई जा चुकी है।
इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा थाना साइबर क्राइम एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा
National Cyber Crime Portal
पर शिकायत दर्ज कराएं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...