इटावा: जिला उद्योग केंद्र में प्रतिमा शंकर दीक्षित ने संभाला जिला प्रबंधक (आर.ए.एम.पी) का कार्यभार

Share This

इटावा। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त प्रतिमा शंकर दीक्षित ने इटावा स्थित जिला उद्योग केंद्र में जिला प्रबंधक (आर.ए.एम.पी) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी नियुक्ति से विभागीय कार्यों में समन्वय और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

नव नियुक्त जिला प्रबंधक के रूप में दीक्षित विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लंबित मामलों के निस्तारण हेतु सभी संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करेंगी। उनका प्रमुख लक्ष्य योजनाओं से जुड़े मामलों को तेजी से निपटाना और लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाना रहेगा।

उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए सभी बैंक प्रबंधकों से अपील की है कि वे लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा नियमित रूप से समन्वय बनाए रखें। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य विभाग और बैंकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

जिला उद्योग केंद्र में इस नई जिम्मेदारी के साथ प्रशासन को उम्मीद है कि विकासात्मक योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी आएगी और लाभार्थियों को अधिक प्रभावी तरीके से सेवाएं मिल सकेंगी

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...