डीआरएम ने किया भरथना रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मण्डल रेल प्रबन्धक (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। इस दौरान ट्रेन ठहराव सहित रेलवे से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु समाजसेवियों ने ज्ञापन के माध्यम से उन्हें रूबरू कराया।

शुक्रवार को प्रातः करीब 11 बजे उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मण्डल रेल प्रबन्धक (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल अपने स्पेशल निरीक्षणयान से भरथना रेलवे स्टेशन पहुँचे। जहाँ उन्होंने स्टेशन के चारों प्लेटफार्मों, प्रकाश व्यवस्था, फुट ओवरब्रिज, कण्ट्रोल रूम, टिकटघर, पेयजल आपूर्ति सहित यात्री सुविधाओं की सभी मूलभूत आवश्यकताओं का बारीकी से परीक्षण किया तथा सम्पूर्ण रेलवे स्टेशन परिसर में भ्रमण कर जायजा लिया। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने बताया कि स्टेशन की सुविधाओं से सम्बन्धित प्राप्त पत्रों का विभागीय अधिकारियों द्वारा जाँच करवायी जा रही है, कि कितने यात्रियों का आवागमन रहता है, सुविधाओं में क्या अव्यवस्था है? उसी आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी, जो उचित सुविधायें हैं, सभी मुहैया करायी जायेगीं। उन्होंने मरीज-दिव्यांग यात्रियों के आवागमन हेतु रैप निर्माण की भी बात कही।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने डीआरएम रजनीश अग्रवाल को वेटिंग रूम, महिला शौंचालय, जलापूर्ति, प्वाइण्ट्समैन हट, जर्जर क्वार्टर तोडकर नवनिर्माण, जलभराव, सडक निर्माण आदि समस्याओें को लेकर अवगत कराया। जिस पर श्री अग्रवाल ने तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द ही उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु आदेशित किया।

इस दौरान मौजूद समाजसेवियों ने कोरोना काल में बन्द हुई ट्रेनों के पुनः ठहराव समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं हेतु ज्ञापन सौंपा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार, व्यापार मण्डल अध्यक्ष सन्तोष सिंह चौहान, रज्जन पोरवाल, देवाशीष चौहान, विवेक पोरवाल, रामलखन शाक्य, छुन्नी पोरवाल, शशांक त्रिपाठी, दरविन्दर सिंह गाँधी, भावेश कुमार सहित कई समाजसेवियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...