तेज आंधी व बारिश ने किया भारी नुकसान:बिजली के पोल टूटे, पेड़ गिरे, मकान हुए क्षतिग्रस्त

Share This

बकेवर:- गुरुवार की सुबह काली घटाओं के साथ आये तूफान रुपी प्रकोप के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जहां लखना चकरनगर मार्ग पर ग्राम दाउदपुर के सामने आम का पेड सडक पर धराशायी हुआ। तो वही ग्राम अड्डा ज्ञान सिंह में पेड़ एक मकान पर गिरा जिससे मकान में दरार के साथ जानवर भी घायल हुआ। वहीं लखनपुर घार में एक विधुत पोल टूटकर एक मकान में जा घुसा। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं लखना बकेबर मार्ग पर भी पेड टूटकर सडक पर गिरे होने से विधुत व्यवस्था चरमराई। साथ ही भवानीपुर में सांसद निधि से लाई गयी हाइमास्ट लाईट उखडकर धराशायी हुई।

इस तेज तूफान रुपी हवा ने आमजनमानस का भारी नुकसान कर दिया काली घटाओं के साथ आये तूफान ने लखना,बकेवर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र में भारी नुकसान किया है। ग्राम अड्डा ज्ञान सिंह में खुशीलाल के मकान पर एक पेड गिरा जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया व बकरी सहित अन्य जानवर भी घायल हो गयी। इसी तरह ग्राम टकरुपुर के मजरा लखनपुरा में सुभाष पुत्र पुत्तीलाल के मकान की टीन पर विधुत पोल गिर जहां टीन को फाडकर मकान के दरवाजे में घुस गया। आपूर्ति न चलने से कोई हादसा नहीं हो सका।

वहीं इसके साथ लखना चकरनगर मार्ग पर ग्राम दाउदपुर के सामने एक पेडगिरने से सड़क पर यातायात ठप्प हो गया इसके अलाबा लखना नया नहर पुल पार पर विधुत पोल टूटकर गिर गया। वहीं ग्राम पंचायत नगला कले में विधालय परिसर में पेड गिर गया। लेकिन बच्चे न होने से कोई हादसा नहीं हुआ।वहीं लखना नगर के पचपेडा मुहाल निवासी बडे सिंह यादव पुत्र ऋषी यादव के मकान पर नीम का पेड धराशायी हुई जिससे जहां मकान क्षतिग्रस्त हो गया तो दो भैंस व एक बच्चा दब गया जिसे पिंटू,हर्षित सहित अन्य मुहल्ले के लोगों ने निकालकर बचा लिया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा का शक्ति-पीठ है काली वाहन मंदिर, जहाँ माँ के तीनों रूप एक साथ विराजमान हैं

इटावा की पवित्र धरा पर यमुना के तट के समीप स्थित काली वाहन मंदिर माँ की अद्भुत शक्ति का ऐसा धाम है जहाँ पहुँचकर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...