इटावा सफारी में शेरनी ‘क्रूपा’ का पहला जन्मदिन मनाया गया, संघर्षों से भरी रही जिंदगी की कहानी

Share This

इटावा, 21 अप्रैल। एशियाई बब्बर शेरों के आशियाने इटावा सफारी पार्क में आज अर्ध वयस्क शेरनी क्रूपा का पहला जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। शेरनी रूपा और बब्बर शेर कान्हा के साथ हुई मेटिंग से दिनांक 21.04.2025 को चार शावकों का जन्म हुआ था, परंतु शेरनी रूपा द्वारा शुरुआती दो दिनों में दो शावकों को अपने नीचे दबा देने से उनकी मृत्यु हो गई थी। शेष दो नवजात शावकों को माँ से अलग करते हुए पालन पोषण हेतु निओनेटल हाउस में रखा गया। कीपर एवं वन्यजीव चिकित्सकों के प्रयास से दोनों शावकों का पालन पोषण किया जा रहा था परंतु दिनाँक 16.07.2025 को 87वें दिन एक नर शावक को नहीं बचाया जा सका। अकेले बची हुई मादा शावक क्रूपा अपने साथी शावक से बिछड़ने के कारण लगातार बेचौन रहने लगी और अपना खाना पीना पूर्ण रूप से बंद कर दिया।सफारी पार्क प्रबंधन के सामने मादा शावक क्रूपा को बचाना एक चुनौती पूर्ण सफ़र था। 90वें दिन उक्त मादा शावक को निओनेटल हाउस में पल रहे लेपर्ड शावकों के पास के क्राल में रखा गया। लेपर्ड शावकों को बगल में पाकर क्रूपा उछल कूद करते हुए अपना आहार ग्रहण करने लगी और लेपर्ड शावकों की उपस्थिति से क्रूपा का अकेलापन भी खत्म हो गया। इस प्रकार से क्रूपा का प्रथम वर्ष चुनौती पूर्ण रहा। वर्तमान में क्रूपा को उसकी माँ रूपा एवं पिता कान्हा के पास लायन हाउस 1 में रखा गया है। क्रुपा अपने दोनों माँ और पिता को पाकर अत्यंत प्रसन्न है तथा खूब उछल कूद कर रही है। क्रुपा के प्रथम जन्मदिन पर सफारी पार्क का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...