निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में गुणवत्ता व समयबद्धता पर सख्त निर्देश

Share This

मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद के विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का गहन मूल्यांकन किया गया।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, इटावा को राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा के निर्माण कार्य को अप्रैल माह तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी शैक्षिक सत्र समय से प्रारंभ हो सके।

जिला कारागार में 24 बंदी क्षमता वाले हाई सिक्योरिटी बैरक के निर्माण में आरसीसी दीवारों के जॉइंट में पाई गई खामियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल दुरुस्त कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड (इकाई-2) द्वारा सैफई में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में पत्थरों के जॉइंट सही ढंग से मिलाने एवं समुचित फिनिशिंग कराने पर जोर दिया गया।

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत निर्माणाधीन 50 बेडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक में ईंटों की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई की बाउंड्री वॉल तथा मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विस्तार हेतु प्रीफैब्रिकेटेड निर्माण कार्य को मई माह से पूर्व पूर्ण करने को कहा गया।

ओपीडी भवन के रैंप निर्माण, 300 बेडेड प्रसूति एवं स्त्री रोग ब्लॉक तथा पैरामेडिकल भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। विकास खंड महेवा के ग्राम बहेड़ा में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण को अप्रैल माह में पूर्ण कर शीघ्र संचालन प्रारंभ करने को कहा गया।

जिला संयुक्त चिकित्सालय में अग्निशमन व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग, मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया गया। शहर के पक्का तालाब के निकट स्थित ऐतिहासिक भवनों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण तथा ग्राम विक्रमपुर में शिव मंदिर के विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई।

सीएंडडीएस की परियोजनाओं के अंतर्गत विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय ब्लॉक एवं मल्टीपरपज हॉल के निर्माण में गुणवत्ता और प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन केंद्र के आवासीय भवनों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा गया।

मॉडल कंपोजिट विद्यालय, ममनी-हिम्मतपुर में सॉयल ट्रीटमेंट कार्य को प्राथमिकता देने तथा निरीक्षण के दौरान तकनीकी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राजकीय इंटर कॉलेज में इंडोर मिनी स्टेडियम, डायट में अतिरिक्त कक्ष, ऑडिटोरियम एवं मीटिंग हॉल के निर्माण कार्यों में आवश्यक तकनीकी सुधार करने को भी कहा गया।

भर्थना क्षेत्र में 1000 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने तथा लोक निर्माण विभाग को बकेवर-सिंडोस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण और भर्थना बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

नलकूप खंड-प्रथम, इटावा के अंतर्गत ऊर्जीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराई जाएं।

इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सहित लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...