पुलिस प्रशासन को सर्राफा कमेटी ने किया सम्मानित

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- शासन की मंशानुरूप सुरक्षात्मक ढंग से व्यापार करने के लिए सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर कैमरे अवश्य लगवायें। साथ ही रात्रि के समय दुकान के बाहर कम से कम एक बल्ब के माध्यम से रोशनी का भी प्रबन्ध करें। ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में और अधिक सहूलियत मिल सके।

उक्त बात कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में सर्राफा कमेटी के तत्वाधान् में पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू की उपस्थिति में आयोजित स्वागत सम्मान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने मौजूद व्यापारियों से कही। अभी हाल ही में नगर में हुई दो चोरियों तिलक रोड स्थित सर्राफा दुकान से 10 सोने की अंगूठी व गोविन्द नगर में फौजी के सूने पडे घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस की सजगता के चलते हुए मय माल तत्काल पर्दाफाश पर पुलिस कर्मियों का मनोबल बढाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष राहुल यादव, महामंत्री शरद दीक्षित, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, निरीक्षक (अपराध) अरिमर्दन सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी सहित का0 शोभाराम, सोनवीर चौधरी, अजय सिंह, गौरव कुमार, रामदत्त आदि का माल्यार्पण, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष सपा प्रताप सिंह वर्मा, अंकित यादव, सार्थक यादव छोटू, रामजी तोमर, राजेश यादव पण्डा, रोहित भंसाली, पम्मी यादव, नीरज यादव, गुड्डू यादव, राजीव यादव, सचिन वर्मा, सन्तोष वर्मा सहित समस्त नगर के सर्राफा व्यापारियों व अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सर्राफा कमेटी अध्यक्ष करूणाशंकर दुबे व सफल संचालन रणवीर सिंह वर्मा ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...