अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कल्चरल एजुकेशन सेंटर एवं हज वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में एएमयू के कैनेडी हाल में एक दिवसीय हज कार्यशाला का कार्यशाला का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि एएमयू के सह कुलपति प्रोफेसर एम मोहसिन खान ने हाजियों के साथ अपने हज को शेयर किया और उन्होंने आजमीने हज को यह भी बताया कि जिन लोगों के साथ बुजुर्ग हाजी जा रहे हैं उनका खास ख्याल रखें और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए उसके हक में दुआ भी करें अपने देश के लिए और अपने यूनिवर्सिटी के लिए दुआ करें इसके साथ सभी हाजियों का उन्होंने शुक्रिया अदा भी किया।
कार्याशाला में मक्का मदीना में रहे भारतीय कोऑर्डिनेटर अनुभाग अधिकारी अलहाज मूनिस खान ने हज के समय होने वाली परेशानियों एवं चेतावनियों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े पर्दे पर हज पर जाने वाले अलीगढ़ ,हाथरस ,एटा,कासगंज के हाजियों को अच्छे ढंग से समझाया एवं सिखाया कि वह हज के समय किसी प्रकार की परेशानी के समाधान हेतु भारत सरकार द्वारा लगाए गए कैंप से संपर्क कर उनसे अपनी समस्याएं बताईं वहां भारतीय मुख्यालय के कर्मचारी 24 घंटे आपकी सेवा में लगे रहते हैं शिविर में भारतीय तिरंगा लगा रहता है और कर्मचारी भारतीय तिरंगे वाली शर्ट पहने होते हैं आप उन्हें आसानी से पहचान कर मदद ले सकते हैं मूनिस खान ने चित्र एवं वीडियो के माध्यम से वहां के रास्ते की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 40 से 50 लाख से अधिक हज करने वाले लोगों में यह देखा गया कि सऊदी कानून की जानकारी न होने की वजह से चूक कर जाते हैं और उन्होंने यह बताया कि अरब के कानून बहुत सख्त है इसके साथ मीना अरफात मुजलफा जमरत आदि स्थानों को बड़े पर्दे पर दिखाया समझाया उन्होंने जोर देकर कहा कि हाजी साहिबान अपना जो स्मार्ट वॉच दी गई है उसे हर वक्त अपनी कलाई पर बांधे रखें और अपना आई कार्ड पहचान का कार्ड गले मे डाले रहे।
हज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी तौफीक अहमद खान ने हज के उन पांच दिनों को प्रोजेक्टर के माध्यम से हाजियों को सारे अरकान और दीनी मालूमात कराई इसके साथ-साथ अलीगढ़ हज ट्रेनर अब्दुल शाकिर ने वहां की हवाई यात्रा और हाजियों को आने वाली छोटी बड़ी परेशानियों को बताया और दूसरे विदेश में जाने में जो कठिनाइयां आती है उसके सिलसिले में भी अहम जानकारी दी इसके अलावा डॉक्टर जुल्फिकार पूर्ण हज ऑफिसर ने बताया कि नुसूक ऐप द्वारा रियाजुल जानना की बुकिंग हाजी साहिबान अभी से कर ले तथा हज सुविधा एप हर हाजी के स्मार्ट मोबाइल पर होना अनिवार्य है
इस अवसर पर हाजी शबबीर, मोहम्मद अदनान ,हाजी इमलाक साहब , हाजी अखलाक साहब आदि लोग मोजूद रहे
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।
