सीडीओ अजय कुमार गौतम ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का किया निरीक्षण, शैक्षणिक व आवासीय व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

Share This

मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम द्वारा समाज कल्याण विभाग से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय पार्वती आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, आवासीय एवं भौतिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। प्रशासनिक भवन एवं कम्प्यूटर लैब की स्थिति सुधार योग्य पाई गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए गए। कुछ कक्षाओं में ताले लगे मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षण कार्य नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान लगभग 5000 पुस्तकों की उपलब्धता पाई गई। साथ ही यह जानकारी मिली कि पूर्व में 393 पुस्तकें विद्यार्थियों को वितरित की जा चुकी हैं। पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग के लिए नियमित लाइब्रेरी पीरियड निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।

छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विद्यालय परिसर में वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन कोर्ट तथा क्रिकेट पिच निर्माण कराने, साप्ताहिक गतिविधियों के आयोजन, मनोरंजन कक्ष की स्थापना एवं वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए।

आवासीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए 200 छात्रों की रहने की क्षमता विकसित करने तथा स्टोर रूम में उपलब्ध सामान की मरम्मत कर पुनः उपयोग में लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन आवासीय भवनों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...