बकेवर:- नगर लखना के समीपवर्ती ग्राम बेरीखेडा में चल रहे श्रीराम कथा महोत्सव का दूसरा दिन राम जन्म की कथा के साथ संपन्न हुआ। कथावाचक ने भगवान श्रीराम के जन्म की कथा का वाचन किया। श्रद्धालुओं ने ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से पूरे पंडाल को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। कथा स्थल पर ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। भक्तजन भजन-कीर्तन में लीन रहे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था पंडाल लगाकर की गयी इससे पूर्व आचार्य द्वारा परीक्षित रामकुमार कुशवाहा व सुनीता कुशवाहा द्वारा बनबाये गये मंदिर पर हवन पूजन कराया गया इसके बाद कथा को पंडाल में पहुंचकर प्रारम्भ किया गया। इस सात दिवसीय इस कथा में बेरीखेडा,लखना,आमहार,भीमनगर,मानपुरा,नगला सावतखां,लखना के कथा प्रेमी पहुंचकर कथा को श्रवण कर रहे हैं।
