एनएचआई मानकों के विपरीत 60 किमी में दो टोल प्लाजा, बख्तियारपुरा टोल बंद कराने को इटावा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र

Share This

एनएचआई मानकों के विरुद्ध 60 किमी में दो टोल प्लाजा, बख्तियारपुरा टोल बंद कराने को इटावा सांसद ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र

इटावा। इटावा लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जनपद के पहले बख्तियारपुरा टोल प्लाजा को तत्काल बंद कराने की मांग की है। सांसद ने पत्र में एनएचआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के मानकों का उल्लंघन करते हुए 60 किलोमीटर की दूरी में दो टोल प्लाजा संचालित किए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई है।

 

सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि इटावा–फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगापुरा–बख्तियारपुरा चौराहा स्थित एनएचआई द्वारा निर्मित टोल प्लाजा बिना निर्धारित मानकों के शुरू कर दिया गया है। उक्त टोल प्लाजा को अंशिका इंटरप्राइजेज, बनारस की कंपनी को तीन माह के ट्रायल पर सौंपा गया है।

पत्र में टोल दरों का उल्लेख करते हुए सांसद ने बताया कि इटावा से किशनी जाने पर कार से 50 रुपये तथा वापसी में 80 रुपये वसूले जा रहे हैं। इसी प्रकार बस और ट्रक से किशनी जाने पर 175 रुपये और वापसी में 265 रुपये, कमर्शियल वाहनों से 190 रुपये और वापसी में 290 रुपये, ओवर साइज वाहनों से 335 रुपये तथा वापसी में 505 रुपये टोल लिया जा रहा है। हालांकि कृषि कार्य में प्रयुक्त वाहन, ऑटो और बाइक को टोल से मुक्त रखा गया है।

सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि एनएचआई के नियमों के अनुसार किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 60 किलोमीटर की दूरी के बाद ही दूसरा टोल प्लाजा बनाया जा सकता है, जबकि बख्तियारपुरा टोल प्लाजा से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर मध्य प्रदेश के जनपद भिंड स्थित बरही टोल प्लाजा पहले से संचालित है। ऐसे में यह टोल प्लाजा नियमों के पूर्णतः विपरीत है।

इसके अलावा पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस टोल प्लाजा को शुरू करने में अत्यधिक जल्दबाजी की गई है। इटावा और टोल प्लाजा के बीच दतावली नहर पुल, लोहिया नहर पुल पर निर्माण कार्य अभी चल रहा है तथा आगे भी कई पुलों का निर्माण अधूरा है। अधूरे निर्माण के बावजूद टोल वसूली शुरू करना एनएचआई के मानकों के खिलाफ है।

सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने केंद्रीय मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए बख्तियारपुरा टोल प्लाजा की वसूली को तत्काल रोकने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...