गहन मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के द्वितीय चरण के अवसर पर ग्राम किल्ली के बूथ संख्या 41 एवं 42 पर मतदाता सूची अद्यतन कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने बीएलओ एवं बूथ अध्यक्षों के साथ मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और पात्र नागरिकों को अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील की कि वे फार्म भरकर अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करें और इस अभियान को सफल बनाएं।
निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष सोनू बघेल, मंडल महामंत्री पिंटू चौधरी, मंडल महामंत्री बूथ, अध्यक्ष केशव सिंह प्रधान सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर घर-घर संपर्क कर मतदाता जागरूकता बढ़ाने और नए वोट जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बीएलओ एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर अभियान को गति देने पर जोर दिया, ताकि गहन मतदाता पुनरीक्षण का यह द्वितीय चरण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।

