सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम चौपाल के सफल आयोजन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक

Share This

इटावा, 23 दिसंबर 2025 — “सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चौपाल के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम चौपाल के आयोजन से पूर्व मुनादी आदि के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाए तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है, ताकि कार्यक्रमों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी कार्य में जवाबदेही और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है, तभी सही अर्थों में गुड गवर्नेंस स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने सहभागिता को बढ़ावा देने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा ग्राम चौपाल में रजिस्टर बनाए जाने के निर्देश दिए, जिससे उच्चाधिकारियों के भ्रमण के दौरान समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी ग्राम चौपाल में समय से उपस्थित होकर जनता की समस्याएं सुनें तथा मौके पर ही उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। चौपाल स्थल पर बैनर लगाने, योजनाओं की जानकारी देने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सभी पात्र लाभार्थियों को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ग्राम चौपाल के दौरान लेखपालों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि खतौनी आदि का सत्यापन कर मौके पर ही फीडिंग की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को समय पालन का विशेष ध्यान रखने और किसी भी प्रकार की समय-सारणी में हेराफेरी न करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सुशासन सप्ताह प्रत्येक वर्ष 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक मनाया जाता है तथा इस दौरान छूटे हुए फैमिली आईडी लाभार्थियों से संबंधित कार्यों को भी प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...