मोबाइल के बढते कदम के चलते ग्रीटिंग कार्ड हुआ विलुप्त

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- नववर्ष के आगमन की प्रतीक्षा पर जहाँ पहले बुक स्टाल की दुकानें आकर्षक रंग-बिरंगे डिजाइनदार ग्रीटिंगों से गुलजार हो जाती थीं और बच्चों समेत युवा अपने मित्रों, रिश्तेदारों व करीबियों को ग्रीटिंग कार्ड देने/भेजने के लिए उत्साहित रहते थे। आज मोबाइल के बढते कदमों की दुनिया ने ग्रीटिंग कार्ड के चलन को विलुप्त कर दिया है।

सुबोध यादव का कहना है कि पहले नववर्ष आने से एक माह पूर्व दिसम्बर महीने से ही किताबों की दुकानों पर आकर्षक रंग-बिरंगे ग्रीटिंग कार्ड की भरमार शुरू हो जाती थी। सस्ते-मंहँगे दोनों तरह की कीमत के बाबजूद बच्चे व युवा खूब खरीददारी करते थे।

आशीष दीक्षित कानू ने कहा कि शैक्षणिक काल के दौरान ग्रीटिंग कार्ड को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिलता था। ग्रीटिंग कार्ड खरीदकर उनमें शुभकामना व बधाई भरी पंक्तियां लिखकर अपने अध्यापकों, मित्रों को देने का उत्साह अलग ही दिखाई देता था, जो धीरे-धीरे मोबाइल की उपयोगिता के साथ-साथ बिल्कुल खत्म हो गया है।

देवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि नववर्ष के आगमन पर प्रत्येक व्यक्ति को अपने करीबी, रिश्तेदार व शुभचिन्तक के यहाँ से डाक द्वारा ग्रीटिंग कार्ड आने का उत्सुकता से इन्तजार रहता था, क्योंकि उस समय लोग अपने सबसे करीबी व्यक्ति या रिश्तेदार को ग्रीटिंग भेजना जिम्मेदारी समझते थे और नववर्ष के एक पखवारा तक डाकिया बधाईयों का सन्देशवाहक होता था।

कन्हैया कुमार ने कहा कि मोबाइल के बढते कदमों ने ग्रीटिंग कार्ड की दुनिया को विलुप्त कर दिया है। आज की नई पीढी शुभकामनाओं के इस सन्देश पत्र ग्रीटिंग कार्ड व उनके चलन से पूरी तरह अनभिज्ञ है। विज्ञान की दौड और परिवर्तन के चक्र ने ग्रीटिंग कार्ड को व्हाट्सअप सन्देश में तब्दील कर दिया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...