संयुक्त शिविर में एनसीसी कैडेट्स को स्वास्थ्य व रक्तदान के प्रति किया गया जागरूक

Share This

बकेवर:- लॉर्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बकेवर में आयोजित 4 यूपी बटालियन एनसीसी इटावा के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी–16) में कैडेट्स को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने हेतु विविध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। यह शिविर कर्नल सुधांशु द्विवेदी, कमांडिंग ऑफिसर के निर्देशन में सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है।

सोमवार को शिविर के अंतर्गत कैडेट्स को जिससे उनमें अनुशासन, एकाग्रता और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावादेने के गुर बताएंगे गये । इसके उपरांत डॉक्टर मॉरिस द्वारा सर्दियों में होने वाली सामान्य बीमारियों, उनसे बचाव तथा व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन) के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अगले चरण में डॉ. भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय इटावा के रक्त केंद्र से आए डॉक्टर नितिन सिंह एवं काउंसलर रजनी ने कैडेट्स को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज में परोपकार और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम भी है। इस सत्र में एनसीसी के बॉयज और गर्ल्स कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र में कैडेट्स को .22 राइफल का खोलना, जोड़ना एवं उसकी साफ-सफाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण हवलदार मेजर विजयंत सिंह चौहान, अवतार सिंह द्वारा दिया गया। साथ ही एनसीसी से जुड़े कैडेट्स को सरकारी नौकरियों में मिलने वाले लाभों एवं अवसरों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस प्रशिक्षण शिविर में बटालियन सूबेदार मेजर कपिल देव (सेना मेडल), सूबेदार आनंद सिंह भंडारी, सतनाम सिंह, नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह, कंपनी हवलदार विजयंत सिंह चौहान, अवतार सिंह, सरवन सिंह, अनिल भदौरिया हवलदार विजयपाल,वीरेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।इस अवसर पर लेफ्टिनेंट ब्रह्मानंद शर्मा, लेफ्टिनेंट शिवेंद्र सिंह भदौरिया, ट्रेनिंग क्लर्क आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, रतन कुमार, मुकेश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...