‘‘जब हो मेरा अस्थि विसर्जन, तुम गंगा का जल हो जाना‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘जब हो मेरा अस्थि विसर्जन, तुम गंगा का जल हो जाना‘‘ श्रृंगार की भावना से अभिभूत पंक्तियां सुन साहित्यप्रेमी मंत्रमुग्ध हो गये। साथ ही प्रबुद्धजनों ने वीर, हास्य के रचनाकारों की रचनायें सुन साहित्य से सरावोर होकर काव्य यात्रा की।

उ0प्र0 हिन्दी प्रेरणा संस्था भरथना द्वारा कस्बा के जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्कर्ष अकादमी कानपुर के निदेशक डा0 प्रदीप दीक्षित ने संस्था अध्यक्ष अशोक यादव, सुधा पाण्डेय, अनिल दीक्षित, मनोज यादव बण्टी, संजय दीक्षित आदि के साथ माँ सरस्वती के चित्र व स्व0 रमेश दत्त दीक्षित, डा0 ईश पाण्डेय, अवध नारायण यादव, वीरेन्द्र सिंह यादव आदि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। तदुपरान्त कवियत्री भूमिका जैन ने ‘‘शारदे दो ऐसा वरदान‘‘ पढकर ज्ञान की देवी का आवाहन किया। इसी क्रम में चन्दन राय व कुँवर जावेद ने ‘‘हमारे देश की बेटी को कितना जानते हो, सुहाग के लिए यमराज से लड जाती है‘‘ पढकर नारी शक्ति के सम्मान पर बल दिया। हेमन्त पाण्डेय ने ‘‘देश बातों से नहीं इरादों से चलेगा‘‘ व डा0 राजीवराज ने ‘‘जिन्दगी आ तुझे मैं गीत बनाने आया‘‘ पढी तथा भूमिका जैन ने ‘‘जब हो मेरा अस्थि विसर्जन, तुम गंगा का जल हो जाना‘‘ व अशोक यादव ने ‘‘नजरों में सिर्फ प्यार का एहसास चाहिये‘‘ पढकर खूब तालियां बटोरी व हास्य व्यंगकार पदम अलबेला ने खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम के दौरान समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनोज सिंह सेंगर, रामप्रकाश पाल सहित आधा दर्जन से अधिक विभूतियों सहित आगन्तुक अतिथियों को माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, सांसद जितेन्द्र दोहरे, विधायक प्रदीप यादव, राघवेन्द्र गौतम, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव, पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, समाजसेवी श्यामसुन्दर चौरसिया, अवधेश चौधरी, डा0 समीप पाण्डेय, शिवपाल सिंह चौहान, रामपाल सिंह राठौर, रामकुमार यादव, राधेमोहन यादव, शिवकुमार सक्सेना, सुघर सिंह दोहरे, करूणाशंकर दुबे, वीरेन्द्र सिंह चौहान, अनुपम शाक्य, नीरज यादव, आशीष दीक्षित कानू, अनिल कुशवाह, दीपक दुबे, मनोज दीक्षित सहित सैकडों साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सतीश मधुप ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...