अपनी माँगों से सम्बन्धित लेखपालों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share This

भरथना- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी शुभ्रान्त शुक्ला को सौंपा। इस दौरान उपजिलाधिकारी काव्या सी (आईएएस) भी मौजूद रही। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की है।

लेखपाल संघ ने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान समय में लेखपाल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। प्रमुख मांगों में लेखपालों की शैक्षणिक योग्यता और पदनाम परिवर्तन, वेतनमान का उच्चीकरण, एसीपी विसंगति दूर करना तथा मृतक आश्रितों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना शामिल है। संघ का कहना है कि अन्य विभागों में स्थानांतरण प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, परंतु लेखपाल वर्ग इससे वंचित है।

इसके अतिरिक्त, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पदों का सृजन, स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करना, नियत यात्रा भत्ते के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता लागू करना तथा विशेष वेतन भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रतिमाह करना भी मांगों में शामिल है। संघ ने अंतर्मंडलीय स्थानांतरण सूची जारी करने और राजस्व निरीक्षक पदोन्नति के लिए डीपीसी विभागीय पदोन्नति समिति का शीघ्र आयोजन कराने की भी मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि लेखपाल जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन करते हैं, लेकिन सुविधा और संसाधनों की कमी के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों को प्राथमिकता पर लेकर उचित कार्यवाही करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील अध्यक्ष अजय यादव, मंत्री सुधीर चतुर्वेदी, विपिन कुमार, संजय कुमार, रामनरेश सिंह, सुन्दर सिंह, नेत्रपाल सिंह, रीतू, श्रद्धाकमल सहित समस्त लेखपालों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...