शहर में आयोजित विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में पहुंचे समाजसेवी राजू गुप्ता ने अपने परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों के बीच सम्मिलित होकर सबको शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

राजू गुप्ता ने कहा कि अपने लोगों के सुख-दुख और मांगलिक अवसरों में शामिल होना सामाजिक एकता और आत्मीयता का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित जनों के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद किया और सभी को मिलजुलकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने का आह्वान किया।

कार्यक्रमों के दौरान नगरवासियों ने भी समाजसेवी राजू गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
