महिला व्यापार मंडल की बैठक में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं नये कानूनों पर हुई जागरूकता चर्चा

Share This

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला विंग की एक बैठक आज एस.डी. फील्ड के पास स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपेयी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में महिला थाने की काउंसलर एवं महिला व्यापार मंडल की जिला महामंत्री चित्रा परिहार ने महिला व्यापारियों को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, वीडियो, ओटीपी एवं क्यूआर कोड के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही महिला सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित ने NCL Awareness 2.0 के तहत लागू नये आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इन नये कानूनों में महिला एवं बाल सुरक्षा के विशेष प्रावधान, साइबर अपराधों पर कठोर दंड, फॉरेंसिक साक्ष्यों का अनिवार्य उपयोग, तथा ई-एफआईआर व जीरो एफआईआर जैसी सुविधाएँ न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी और पीड़ित-केंद्रित बनाती हैं।

उन्होंने कहा कि “दंड से न्याय की ओर” की भावना के साथ ये कानून आमजन को त्वरित, निष्पक्ष और सुलभ न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, महिला जिला महामंत्री अंजू यादव, ममता दुबे, मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला उपाध्यक्ष शकीला बेगम, वंदना वर्मा, सरला तोमर, महिला जिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल, तनु वर्मा, लक्ष्मी नारायण कश्यप, फैजान खान, समीर, शाहिदा बेगम, चांदनी सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

बैठक में महिलाओं ने साइबर सुरक्षा एवं नये कानूनों की जानकारी को स्वयं की सुरक्षा और व्यवसायिक पारदर्शिता के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी