डॉ. सुधीर गुप्ता बने उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, डॉ. विनोद शर्मा के अस्पताल में हुआ भव्य स्वागत समारोह

Share This

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता के सम्मान में डॉ. विनोद शर्मा के अस्पताल में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला संरक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर डॉ. सुधीर गुप्ता का स्वागत किया।

समारोह में जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डॉ. गौरव शर्मा एवं तसलीम मंसूरी एडवोकेट को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
कार्यक्रम में अमित कुमार शाक्य, मुकुल तिवारी, रामवीर, अतुल शर्मा, आमिर खान एवं शैलेन्द्र सैंगर सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहेगा और व्यापारियों के हितों की हर लड़ाई में साथ खड़ा रहेगा।

डॉ. गुप्ता ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही जनपद की प्रत्येक तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा ताकि संगठन को मजबूत कर व्यापारी वर्ग की आवाज को और प्रभावशाली बनाया जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी