दीपावली पर्व को लेकर एआईएमआईएम ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा व बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

Share This

आगामी दीपावली पर्व के मद्देनज़र शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ती भीड़, सुरक्षा एवं बिजली व्यवस्था को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने बताया कि दीपावली पर्व व्यापार जगत और व्यापारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान इटावा नगर के प्रमुख बाजार — सर्राफा मार्केट, सब्जी मंडी, लोहा मंडी, नगर पालिका चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, रेलवे रोड, बजरिया और बस अड्डा रोड — में प्रतिदिन भारी भीड़ रहती है, जिससे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दीपावली के दौरान प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, चार व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश रोका जाए, तथा बिजली आपूर्ति निर्बाध एवं निरंतर रखी जाए ताकि व्यापारी वर्ग को बिक्री के दौरान किसी प्रकार की बाधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुधारने, फुटपाथ व लाइन व्यापारियों के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित करने, और प्रशासन, व्यापार मंडल व स्थानीय प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित करने की मांग रखी।

जिलाध्यक्ष वारसी ने आशा जताई कि जिला प्रशासन इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करेगा, जिससे दीपावली पर्व शांति, सौहार्द और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

ज्ञापन देने वालों में जिलाउपाध्यक्ष एहसान खान, जिला संगठन मंत्री एजाज़ खान, जिला सचिव शरीफ खान, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद शावेज़, फ्रांस अली, आसिफ़ फारूकी, मोहम्मद नईम, अनीस अली, रजी खान, शहबाज खान और अमजद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...