नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन, नवागंतुकों का स्वागत और वरिष्ठों को दी गई भावभीनी विदाई

Share This

नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में बीबीए एवं बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नवागंतुक छात्रों का स्वागत करते हुए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती विदुला द्विवेदी (सहायक अध्यापिका, बेसिक एजुकेशन), डॉ. श्रेता तिवारी (निदेशक, नारायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स), पूनम शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा (प्रधानाचार्य, नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स) एवं योगेश कुमार (प्राचार्य, हायर एजुकेशन) द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

अपने संबोधन में डॉ. श्रेता तिवारी ने कहा कि नारायन ग्रुप विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने और उनके व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को नए अनुभव प्रदान करते हैं और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

मुख्य अतिथि विदुला द्विवेदी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो छात्र इस बार खिताब जीतने से चूक गए हैं, वे निराश न हों और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करें। वहीं डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि नारायन कॉलेज के छात्र अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम में बीबीए और बीसीए के छात्र-छात्राओं ने एकल एवं सामूहिक नृत्य, गीत-संगीत और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र अनुज कुमार ने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।

इस अवसर पर बीबीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र मु. उजैर को मिस्टर फ्रेशर, दिव्या यादव को मिस फ्रेशर, जबकि अनुज कुमार कुशवाह को मिस्टर फेयरवेल और अनामिका यादव को मिस फेयरवेल चुना गया।

मंच संचालन का कार्य बीसीए द्वितीय वर्ष की सलौनी मिश्रा और बीबीए द्वितीय वर्ष की भूमि अग्रवाल ने सफलतापूर्वक किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुरुद्ध यादव (बीबीए विभागाध्यक्ष), राहुल पाल (बीसीए विभागाध्यक्ष), योगीराज पुरवार (डीएलएड विभागाध्यक्ष), डॉ. सुमन लता, योगेश वर्मा, अभिषेक मिश्रा, लेफ्टिनेंट अनिकेत यादव (एएनओ) एवं चंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...