लखना में दशहरा पर रावण का पुतला धू-धू कर जलाः रामलीला महोत्सव में हजारों की भीड़, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान

Share This

लखना/बकेवर:- नगर लखना में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मैदान में गुरुवार देर रात रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु और नागरिक मौजूद रहे। भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध होते ही पूरा मैदान ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।

पुतला दहन से पहले भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान जी के साथ लंकाधिपति रावण का रथ पर सवार होकर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। रामलीला मैदान परिसर को सजाया गया था और सजीव झांकियां भी प्रदर्शित की गईं।

मंच पर भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान का आगमन हुआ, जिसके बाद रावण युद्ध भूमि में पहुंचा। राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध के दौरान राम ने कई बार रावण के सिर काटे, लेकिन वे फिर से जुड़ जाते थे। तब रावण के भाई विभीषण ने राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। भगवान राम ने दिव्य बाण से रावण की नाभि पर वार कर उसका अंत कर दिया।

रावण वध के बाद नगर के समाजसेवी प्रदीप राजावत और गोलू भदौरिया ने राम के हाथों रावण के विशाल पुतले को अग्नि के हवाले किया। आग लगते ही आसमान आतिशबाजी की चमक से जगमगा उठा। दर्शकों ने इस अद्भुत दृश्य का आनंद लिया।

रावण दहन के बाद भगवान श्रीराम और माता सीता का पुनर्मिलन कराया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में बकेवर, लखना सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों लोगों, बच्चों और महिलाओं ने दशहरा मेले में खानपान और बच्चों के खिलौने व टैसू-झेंझी की खरीदारी की।

इस महोत्सव के आयोजन में अध्यक्ष प्रताप पाल, महामंत्री संदीप पाल, कोषाध्यक्ष विशाल सोनी, उपाध्यक्ष प्रदीप राजावत, ऋषभ यादव, गोलू मिश्रा, शिवसिंह राजावत, जगरुप सिंह और पिन्टू महाराज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक और लखना चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार पीएसी व पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...