वक़्फ़ संपत्तियों के डिजिटलीकरण और संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित

Share This

इस्लामिया इंटर कॉलेज में उम्मीद पोर्टल पर आयोजित कार्यशाला में वक़्फ़ और उसकी महत्ता पर जोर दिया गया। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के कार्यपालक अधिकारी एस. एम. अफज़ाल काशिफ़ ने कहा कि वक़्फ़ इस्लामी परंपरा का अनोखा संस्थान है, जिसमें मुसलमान अपनी संपत्ति, ज़मीन या संसाधन स्थायी रूप से अल्लाह की राह में समर्पित करते हैं। इसका उद्देश्य मस्जिदों, मदरसों, कब्रिस्तानों, यतीमख़ानों और समाज की भलाई में संपत्ति का सदैव उपयोग सुनिश्चित करना है।

उन्होंने 2025 के वक़्फ़ संशोधन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि भले ही यह विवादों में है, लेकिन इसमें पंजीकरण और डिजिटलीकरण की व्यवस्था वक़्फ़ संपत्तियों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समुदाय के लिए चुनौती यह है कि अपनी संपत्तियों को समय पर उम्मीद पोर्टल पर पंजीकृत करें, ताकि आने वाली पीढ़ियां वक़्फ़ की वास्तविक नेमत से वंचित न रहें।

कार्यशाला के संयोजक और बोर्ड के कोऑर्डिनेटर मौलाना तारिक शम्सी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारतीय संसद ने 1954 में वक़्फ़ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए कानून बनाया। इसके बावजूद लाखों एकड़ वक़्फ़ ज़मीन सरकारी और गैर-सरकारी अतिक्रमण, भ्रष्टाचार और ग़लत प्रबंधन का शिकार हैं। उन्होंने बताया कि वक़्फ़ संपत्तियों का डिजिटलीकरण और रियल-टाइम डाटाबेस तैयार करने के लिए उम्मीद केन्द्रीयकृत पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके तहत हर वक़्फ़ संपत्ति और मुतवल्ली को निर्धारित समय-सीमा में दर्ज करना होगा। इस समय सीमा की अंतिम तारीख 5 दिसंबर 2025 है।

सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ के कार्यपालक अधिकारी और मास्टर ट्रेनर ऐजाज़ अहमद ने कहा कि प्रदेश में अभी तक पंजीकरण की गति धीमी है और मुतवल्ली तकनीकी कठिनाइयों एवं जागरूकता की कमी से जूझ रहे हैं। इसी कारण से इस प्रकार की कार्यशालाएँ जिला स्तर पर आयोजित की जा रही हैं।

डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर फुरकान अहमद ने बताया कि जिला स्तर पर मुतवल्ली और प्रबंध समितियों के सहयोग के लिए सहायता की व्यवस्था की गई है, ताकि पोर्टल पर पंजीकरण में कोई कठिनाई न हो। वरिष्ठ चिकित्सक और कोऑर्डिनेटर डॉ. अफज़ाल अहमद खान बरकाती ने कहा कि वक़्फ़ जायदादें बुजुर्गों की अमानत हैं, जिन्हें सरकारी और गैर-सरकारी अतिक्रमण से बचाकर पोर्टल पर सुरक्षित किया जा सकता है।

इस अवसर पर इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक हाजी मुहम्मद अल्ताफ़ ने भी अपने विचार साझा किए। अतिथियों का स्वागत वक्फ कोऑर्डिनेटर शाहनवाज़ आलम ने किया। कार्यशाला का आरंभ हाफ़िज़ हसन मुआविया द्वारा कुरान की तिलावत और हाफ़िज़ मुहम्मद यहया** द्वारा नात शरीफ से हुआ, जबकि संचालन मौलाना तारिक शम्सी ने किया। कार्यशाला में सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त कार्यालय के प्रतिनिधि और वक्फ़ निरीक्षक राम सुमेर भी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...