लिपिक राजीव यादव की मौत पर बड़ा एक्शन चेयरमैन ज्योति गुप्ता, संटू गुप्ता सहित पांचों आरोपियों पर FIR

Share This

नगर पालिका इटावा के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव की मौत ने पूरे जिले को हिला दिया है। परिवार का आरोप है कि लंबे समय से हो रहे शोषण और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। यह सिर्फ एक परिवार की निजी त्रासदी नहीं है, बल्कि नगर पालिका तंत्र और उसमें बैठे जिम्मेदार लोगों की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है।

एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने राजीव यादव के बेटे सिद्धार्थ यादव की तहरीर पर तुरंत कार्रवाई की। सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम दर्ज थे, उनके खिलाफ FIR लिखी गई। इनमें नगर पालिका की चेयरमैन ज्योति गुप्ता, उनके पति और पूर्व चेयरमैन कुलदीप उर्फ संटू गुप्ता, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, रिटायर्ड पेशकार अतर सिंह सेंगर और रिटायर्ड कर्मचारी सुनील वर्मा शामिल हैं। इन सब पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) और धारा 351(2) (गंभीर चोट या मौत की धमकी) में मुकदमा दर्ज हुआ है।

परिवार का साफ आरोप है कि नगर पालिका में बैठे जिम्मेदार पदाधिकारी लगातार राजीव यादव को दबाव और प्रताड़ना में रखते थे। परिजन बताते हैं कि राजीव यादव कई बार मानसिक तनाव से टूट चुके थे, लेकिन शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार मजबूरी में उन्होंने यमुना नदी में कूदकर अपनी जान दे दी।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे SDRF की टीम ने जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर यमुना नदी से राजीव यादव का शव बरामद किया। टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। शव निकलते ही परिवार और आसपास के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और ज़ोरदार आक्रोश जताया। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर कब तक नगर पालिका में बैठे लोग इस तरह कर्मचारियों के साथ खेलते रहेंगे।

अब पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है। विशेष टीमें बनाई गई हैं और कार्रवाई पर उच्चाधिकारियों की सीधी निगरानी है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार मामला दबेगा नहीं और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी। लेकिन साथ ही यह डर भी है कि कहीं यह भी बाकी मामलों की तरह धीरे-धीरे ठंडा न पड़ जाए। जनता चाहती है कि राजीव यादव की मौत बेकार न जाए और नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार और शोषण की असलियत सामने आए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...