पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित

Share This

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में जनपद भर में ‘सेवा पखवाड़ा’ (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में रोडवेज बस स्टैंड पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व एवं अभियान संयोजक व कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया के संयोजन में पार्टी पदाधिकारियों ने स्वच्छता के महत्व को समझाने हेतु श्रमदान किया। वहीं कचहरी परिसर में प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य मानवेन्द्र सिंह चौहान तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सौरभ दीक्षित के संयोजन में रक्तदान शिविर तथा 100 शैया विंग में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजवर्धन सिंह भदौरिया के संयोजन में चिकित्सा शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मानवेन्द्र सिंह चौहान व जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। गुजरात के मेहसाणा जिले के छोटे से गांव वडनगर से शुरू हुई उनकी जीवन यात्रा संघर्ष, निष्ठा, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणादायक मिसाल बनी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज वे केवल भारत के प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि विश्व के शीर्ष नेताओं में शुमार हैं। उनका जीवन संघर्ष और तपस्या का प्रतीक है। वे ऐसे जननेता हैं जिनमें कुंदन की कठोरता और चंदन की शीतलता दोनों विद्यमान हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि हरि नारायण वाजपेयी, जिलाधिकारी शुभ्रान्त शुक्ला, एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बृजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...